केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर र 12 फरवरी को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज की बसों के संचालन पर अधिक असर नहीं पड़ा।जिलाधीश महेंद्र पाल ने 12 फरवरी की हड़ताल को देखते हुए धारा 163 लागू की है। जिला प्रशासन की ओर से रोडवेज परिसर में बसों के सामान्य संचालन को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। रोडवेज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में विरोध मार्च निकाला गया। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा ,जिला प्रधान अशोक सैनी, सचिव ओमप्रकाश माल ने कहा कि सरकार जिस प्रकार से जनविरोधी फैसले ले रही है। इसके तहत सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं का शोषण किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। साझा मोर्चे में शामिल सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन कर विरोध जताया है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रोडवेज कर्मचारियों नेता राज्य उप प्रधान व हिसार डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने बताया कि 12 फरवरी की हड़ताल में डिपो के सभी लिपिक साथी हड़ताल पर हैं।