फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बिजली कटौती से भड़के सेक्टरवासी, पावर हाउस के बाहर दो घंटे से धरने पर बैठे

हिसार I शहर के तोशाम रोड स्थित पावर हाउस के बाहर सेक्टर 13, सेक्टर 13 पार्ट टू, सेक्टर 16-17 के निवासियों ने बिजली कटौती से परेशान होकर रोष प्रदर्शन किया है। पिछले 2 घंटे से लोग यहां डटे हुए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी करमजीत सिंह मौके पर पहुंचे हुए हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सेक्टर वासियों की मांग है कि जब तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं होगी तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे। सूचना पाकर बिजली निगम के चीफ इंजीनियर हरिदत्त भी मौके पर पहुंचे हैं और बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें