फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे 10 ट्रकों को मंत्री रणबीर गंगवा ने किया रवाना

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 08:13 PM IST

पंजाब में भारी बरसात के कारण से प्रभावित हुए लोगों के लिए शनिवार को हिसार से राहत सामग्री से भरे 10 ट्रक रवाना किए गए। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हरी झंड़ी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर ग्रामीण तथा तरनतारण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक यह राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री के अलावा टेंट/तिरपाल, दवाईयां व अन्य दैनिक जरूरत की चीजें ट्रकों कें माध्यम से भेजी गई है। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि संकट की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पहले भी पंजाब के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी। अब हरियाणा के विभिन्न जिलोंं से पंजाब के बाढ़ प्रभावित अमृतसर, फिरोजपुर,, कपूरथला, लुधियाना, जगराव, मोगा, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, रोपड़, बाटला, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, बरनाला, मलेरकोटला तथा संगरूर आदि जिलों में जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनील सैनी मानी, प्रवीन जैन, रामचंद्र गुप्ता, कृष्ण सरसाना सहित अन्य उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें