फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, पीआर की सरकारी खरीद से खुश नहीं किसान

हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। मंडी में अब तक करीब 15 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। वहीं 1509 धान के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 1509 धान 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली है। दूसरी ओर, पीआर धान की सरकारी खरीद को लेकर किसान खुश नजर नहीं आ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी में फसल लेकर पहुंचने के बाद गेट पास तो तुरंत काट दिया जाता है, लेकिन सरकारी खरीद में फसल बिकने में देरी हो रही है। इसके चलते किसानों को मंडी में अपनी फसल लेकर इंतजार करना पड़ रहा है। ढाणी पाल निवासी किसान विक्रम ने बताया कि वह सुबह धान लेकर मंडी पहुंचे थे। मंडी में पहुंचते ही उनका गेट पास तो कट गया, लेकिन अभी तक उनकी फसल की खरीद नहीं हुई है। किसान ने सरकार से मांग की कि मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों की तुरंत सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। किसानों का कहना है कि पोर्टल की दिक्कत और खरीद प्रक्रिया में देरी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से पोर्टल की समस्या दूर कर खरीद प्रक्रिया को तेज करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें