फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान ने मनाया स्थापना दिवस, घोड़ों के करतबों पर दर्शकों ने बजाईं तालियां

सिरसा रोड स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान ने आज अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर घोड़ों के करतबों का भी प्रदर्शन किया गया जिन्हें देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम में बीकानेर स्थित राजुवास के कुलपति प्रोफेसर सुमंत व्यास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ टीके भट्टाचार्य ने संस्थान की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने स्टाफ को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने घुड़सवारी के करतब भी दिखाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें