फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में आप पार्टी जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी का भाजपा पर हमला, 1 नवंबर को रोहतक में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता

हांसी। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि अपने अधिकारों की आवाज उठाने और तिरंगा लहराने तक में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र सोरखी ने कहा कि वोट चोरी और वोटर लिस्ट में कथित धांधली के मुद्दे पर आज पूरा देश जवाब मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश को हटाकर प्रधानमंत्री की पसंद के मंत्री को शामिल करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता के नेतृत्व में 1 नवंबर को सुबह 11 बजे रोहतक में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में हांसी से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। आप नेता राजेंद्र सोरखी ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने दावा किया कि देश के युवा और विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं।उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की आवाज को ज्यादा दिन तक दबाया नहीं जा सकता और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना ही पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें