फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले हांसी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच: फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, सैंपल भरे गए

दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने हांसी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने शहर की दो बड़ी मिठाई की दुकानों और एक दूध की दुकान पर जांच की। इस दौरान मिठाई के तीन सैंपल और दूध के भी सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। दुकानों पर अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान 150 साल पुरानी लाला दुलीचंद के पेड़े के नाम से मशहूर दुकान और बीकानेर मिष्ठान भंडार से भी मिठाई के तीन-तीन सैंपल भरे गए। फूड एंड सेफ्टी अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शहर में यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सतीश कुमार ने आगे बताया कि लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और इनकी रिपोर्ट लगभग 14 दिनों में आने की उम्मीद है। यदि रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाते हैं, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि दुकानों पर आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं, तो उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ने यह भी कहा कि दिवाली तक शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। विभाग का मुख्य लक्ष्य मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और त्योहार के दौरान आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें