फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की सक्रियता और महिला आरक्षण पर सवाल, हांसी में महिला कांग्रेस की हांसी जिला प्रभारी तृप्ता ठाकुर बोलीं...

महिला कांग्रेस की हांसी जिला प्रभारी तृप्ता ठाकुर ने हांसी पहुंचकर महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने और जिला अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव डॉ. साक्षी चौधरी और पार्षद नितेश शर्मा भी मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए तृप्ता ठाकुर ने कहा कि वह हांसी जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रही हैं और उनके अनुभव व पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ले रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन में महिला कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। महिला आरक्षण पर भाजपा पर साधा निशाना महिला आरक्षण के मुद्दे पर तृप्ता ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि केंद्र में बहुमत की सरकार होने के बावजूद महिला आरक्षण लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लंबे समय से इसके लिए कांग्रेस के पूर्व नेताओं को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं, जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार कई वर्षों से है। सेवा संकल्प अभियान पर भी उठाए सवाल तृप्ता ठाकुर ने भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाए जा रहे दीयों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि ये दीये किस बात के जलाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और घरेलू खर्चों को लेकर आम परिवारों के सामने कई परेशानियां हैं और सरकार को अभियान चलाने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें