फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का आरोप, दोस्त ने रची हत्या की साजिश; शराब पिलाकर दीपक के सिर पर मारी बीयर की बोतल

हांसी जिले के नारनौंद गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के रूप में हुई है। मामले में बास थाना में मुकदमा नंबर 210, धारा 103 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक दीपक और मुख्य आरोपी प्रिंस आपस में दोस्त थे। और महम में साथ में बॉक्सिंग करते थे। पुलिस के अनुसार प्रिंस ने आरोप लगाया कि दीपक उसकी बहन को कई दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी करता था। बताया गया है कि प्रिंस की बहन की शादी मोहित से हुई थी और मोहित, दीपक की सगी मौसी का बेटा है। पुलिस के मुताबिक इसी बात की जानकारी मिलने के बाद प्रिंस ने दीपक को सबक सिखाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार वारदात से पहले आरोपी शराब और खाने-पीने का सामान लेकर धर्मखेड़ी पहुंचे। खेत में बने कमरे की छत पर आरोपियों ने शराब पी और दीपक को भी शराब पिलाई। पुलिस का कहना है कि जब दीपक नशे में हो गया तो पहले उसके सिर पर बीयर की बोतल से वार किया गया। इसके बाद उसके बेहोश होने पर कसी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से हत्या करने के इरादे से सीधे मौके पर नहीं पहुंचे थे। वे शराब और खाने-पीने का सामान लेकर आए थे और छत पर बैठकर शराब पी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ और जांच अभी जारी है, जिसके बाद वारदात की पूरी योजना और घटनाक्रम स्पष्ट होगा। पुलिस के अनुसार शुरुआत में पांच लोग वहां मौजूद थे। इनमें धर्मखेड़ी निवासी अजय नाम का युवक भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि अजय शराब पीने के बाद वहां से वापस चला गया था और उसके जाने के बाद दीपक पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस अजय की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक हत्या में उसकी सीधी भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार, घटनाक्रम और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ की जाएगी।पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों की अभी न्यायिक पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें