फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: ट्रक की टक्कर से पलटा पानी का टैंकर, स्कूटी चालक व ट्रैक्टर चालक घायल

टोहाना। उपमंडल के गांव कन्हड़ी के पास सोमवार को ट्रक की टक्कर से पानी का टैंकर पलट गया, वहीं चपेट में आने से स्कूटी चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क किनारे करवाकर जाम खुलवाया। पुलिस कर्मी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा गांव कन्हड़ी बस स्टैंड के पास हुआ। एक आयशर ट्रक, जिसमें लोहे की पाइपें लदी हुई थीं, हिसार की तरफ से टोहाना की ओर आ रहा था। उसी दौरान गांव लोहाखेड़ा की तरफ से एक ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर आ रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे ट्रैक्टर के साथ जुड़ा पानी का टैंकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान टोहाना की ओर से आ रहे गांव कन्हड़ी निवासी विक्रम (45) की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। टक्कर होते ही स्कूटी चालक कूद गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। ट्रैक्टर चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद आयशर गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें