फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: मटोर में होगी किसान महापंचायत, बिजली और फसल में नमी के मुद्दे पर गरजे किसान

टोहाना। गांव कन्हड़ी में भारतीय किसान मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता किसान नेता सुरेश कोथ ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 19 तारीख को मटोर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें बढ़-चढ़कर पहुंचना है। कोथ ने कहा कि महापंचायत में दो-तीन मुख्य मुद्दे रहेंगे। पहला सरकार का बिजली को प्राइवेट करने का एजेंडा और दूसरा धान में 17 प्रतिशत नमी का मामला। उन्होंने कहा कि पिछली बार गेहूं के सीजन में नमी और शर्तों के कारण मंडियों में किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी, बड़ी मुश्किल से गेहूं बिका था। अब फिर धान में वही विवाद होने वाला है। बिजली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लेकर आ रही है। यह किसानों के हित में नहीं है। जैसे मोबाइल का बैलेंस रात को एक बजे खत्म हो जाता है, वैसे ही अगर मीटर का बैलेंस खत्म हुआ तो रात में ही बिजली गुल हो जाएगी। किसान के पास हर समय पैसा नहीं होता। प्राइवेट कंपनियां सिर्फ मुनाफा देखेंगी। इसलिए सभी किसानों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में पहुंचकर सरकार को संदेश दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें