फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग

नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में बढ़ रहे असंतोष के बीच कंबोज समाज ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए नगर पालिका व्यवस्था के स्थान पर पुन: ग्राम पंचायत गठित करने की मांग उठाई है। बुधवार को कंबोज समाज की बैठक में नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं और आम लोगों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं, प्रॉपर्टी आईडी और अन्य नागरिक कार्यों को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भूना में पहले ग्राम पंचायत व्यवस्था थी, जिसमें स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी अधिक रहती थी। उन्होंने सरकार से नगर पालिका को समाप्त कर पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग की। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को पुरानी जनता धर्मशाला में प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत में नगर पालिका को लेकर जनता की राय रखी जाएगी और आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें