फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटिया शांत सरोवर में 113वां योग जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

टोहाना। कुटिया शांत सरोवर में 113वें श्री योग जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संत सुखदेवानंद और संत सर्व योगानंद के सानिध्य में निकली शोभायात्रा को मुख्य अतिथि नरेश बंसल और बलदेव सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा कुटिया शांत सरोवर से शुरू होकर मिलन चौक, गर्ल्स स्कूल रोड, नेहरू मार्केट, संगम रोड होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस कुटिया परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और संतों का आशीर्वाद लिया। पूरे मार्ग में भक्तों ने सेवा भाव से प्रसाद और जलपान के स्टॉल लगाए। कहीं फलों, कहीं ब्रेड पकौड़े और चाय, तो कहीं जीरा-लेमन और शीतल जल वितरित कर श्रद्धालुओं ने सेवा का उदाहरण पेश किया। शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजों और भक्ति भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। समापन पर कुटिया शांत सरोवर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें