फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 30वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कर्मचारियों ने कराया मुंडन

Naveen Updated Fri, 04 Sep 2026 12:40 PM IST

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मुंडन करवाया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। कर्मचारी नेता सतबीर सहारण ने कहा कि कर्मचारी एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। इधर, शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान व्यवस्था को लेकर भी नगर परिषद को परेशानी का सामना करना पड़ा। कचरा उठान के लिए लगाई गई एजेंसी के चालक और हेल्पर शुक्रवार को काम पर नहीं पहुंचे। इसके चलते कचरा उठान प्रभावित होने की स्थिति बन गई। नगर परिषद ने व्यवस्था संभालने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नियुक्त चालकों की मदद ली। इन चालकों ने डोर-टू-डोर कचरा उठान की गाड़ियां चलाकर व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार और नगर परिषद की ओर से ठोस समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें