फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में गौशालाओं को 7.92 करोड़ का चारा अनुदान, मंत्री ने कहा- गौ सेवा प्राथमिकता

जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को कैंची चौक स्थित शिव नंदीशाला में पहुंचे। यहां गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली पहुंचे। इस दौरान कार्यकारी अभियंता राहुल चहल, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिया, चेयरमैन जगजीत हुड्डा और पार्षद ललित मोहन मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फतेहाबाद जिले की गौशालाओं को कुल 7,92,84,161 रुपये का अनुदान जारी हुआ है। इसमें टोहाना की 10 गौशालाओं को 1,69,54,409 रुपये मिले हैं। सूची में जाखल मंडी, टोहाना, सनियाना, थरवी, नंगली, धारसूल और इंदाछोई की गौशालाएं शामिल हैं। इस राशि से गायों के चारे, दवाइयों और देखभाल की व्यवस्था बेहतर होगी। समारोह में धर्मपाल सैनी ने शिव नंदीशाला के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टोहाना की शिव नंदीशाला को हरियाणा की पहली नंदीशाला का गौरव मिला है। वर्ष 2014 में सांड और बैल सड़कों पर बेसहारा घूमते थे और आए दिन हादसे होते थे। उस समय के विधायक सुभाष बराला और तत्कालीन एसडीएम ने सेवादारों के साथ मिलकर बेसहारा गोवंश को आश्रय देने का काम शुरू किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे प्रदेश में नंदीशाला बनाने की घोषणा की और चारा अनुदान शुरू किया। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गौ माता के लिए खजाना और खोल दिया है। अब गौ सेवा आयोग से हर गाय के लिए 20 रुपये और हर बैल व सांड के लिए 25 रुपये प्रतिदिन दिए जाते हैं। इससे भरण-पोषण सुचारु रूप से हो रहा है। कार्यक्रम में मंत्री का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने गोवंश को चारा भी खिलाया और गौशाला संचालकों के सेवा कार्यों की खूब सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें