फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में महंगाई व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, सरकार का फूंका पुतला

बढ़ती महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कर्मचारियों और आम लोगों का रोष सड़कों पर देखने को मिला। वाल्मीकि मोहल्ले में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेता मुंशीराम ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर पूरे देश में सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा है। मुंशीराम ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। चीनी 70 प्रति किलो और प्याज 50 प्रति किलो तक बिक रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है। ठेका प्रथा के तहत कर्मचारियों को मात्र 7 से 8 हजार रुपये में काम करने पर मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनका शोषण हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होतीं और बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक उनका यह आंदोलन और विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें