फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अनाज मंडी में धान की खरीद सुस्त, एक सप्ताह से फसल बिकने का इंतजार कर रहे किसान

शहर की अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद धीमी गति से चलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे किसान पिछले एक सप्ताह से खरीद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीदार उनकी फसल खरीदने के लिए समय पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें मंडी में लंबे समय तक रुकना पड़ रहा है। परेशान किसानों ने मार्केट कमेटी और जिला प्रशासन से मांग की है कि मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि वे अपनी फसल बेचकर जल्द घर लौट सकें। किसानों का कहना है कि फसल बेचने में देरी होने से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें