फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में इफको ने किसानों को कीटनाशक छिड़काव की दी जानकारी

फतेहाबाद। इफको की ओर से गांव भोड़िया खेड़ा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान किसानों को फसलों में कीट एवं रोगों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं के उचित प्रयोग और छिड़काव की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इफको के क्षेत्र प्रबंधक प्रवीन कुमार व क्षेत्रीय अधिकारी संदीप श्योराण ने किसानों को बताया कि फसल में किसी भी कीटनाशक का प्रयोग विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। दवा की निर्धारित मात्रा, पानी की मात्रा और छिड़काव के सही समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों को अनावश्यक रूप से कीटनाशकों का इस्तेमाल न करने तथा छिड़काव के दौरान सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान कृषि विभाग से विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। गोष्ठी में किसानों ने फसलों में आने वाले विभिन्न कीटों और रोगों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने किसानों के सवालों के जवाब देते हुए फसल की स्थिति के अनुसार उचित उपाय अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा कीटनाशकों के संतुलित एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान किसानों ने दी गई जानकारी को खेती के लिए उपयोगी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें