फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद पुलिस की प्रभावी पहल, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 12:59 PM IST

जन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में फतेहाबाद पुलिस ने आज पुलिस लाइन परिसर में विशेष जनरल परेड और मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस ने किया। उन्होंने स्वयं परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की तैयारियों और अनुशासन का गहन मूल्यांकन किया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों की शारीरिक क्षमता, मानसिक सजगता, अनुशासन और युद्ध स्तर की तत्परता का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि "एक सशक्त पुलिस बल की नींव उसकी फिटनेस, अनुशासन और निर्णय क्षमता पर आधारित होती है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें