फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भूना में उधम सिंह चौक पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्राला, एक घायल

भूना। शहर के उधम सिंह चौक पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्राला सरकारी अस्पताल के सामने बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे में एक व्यक्ति को चोट आई है। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, उधम सिंह चौक पर ट्राला अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। बेकाबू ट्राला सड़क किनारे स्थित सरकारी अस्पताल के सामने बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति को चोट लगने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्राला अनियंत्रित कैसे हुआ और चालक का वाहन से नियंत्रण क्यों हटा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें