फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नगर पालिका व फायर कर्मचारियों के खिलाफ जारी आदेशों की फूंकी प्रतियां

फतेहाबाद। सरकार की ओर से फायर व नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए जारी किए गए निलंबित पत्र, नो वर्क नो पे के नोटिस व कर्मचारियों के काम पर जल्द आने के लिए जारी किए गए नोटिस को लेकर कर्मचारियों ने वीरवार को कर्मचारियों ने शहर के लाल बत्ती चौक पर प्रदर्शन कर प्रतियां जलाई। गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार द्वारा जारी निलंबन आदेशों की प्रतियां फूंक कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जारी यह हड़ताल 29वें दिन में प्रवेश कर गई। वीरवार को प्रदर्शन के जानकारी देते संगठन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तोसामड़ ने बताया कि सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने के बजाय टकराव की स्थिति पैदा कर रही है। आए दिन तानाशाही फरमान जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी ऐसे दमनकारी हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार उनके आंदोलन को बदनाम करना चाहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें