फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में धान खरीद में अव्यवस्था से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

टोहाना में धान खरीद में आ रही समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने शनिवार को हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह पूरनमाजरा और किसान नेता रमेश डांगरा ने बताया कि 10 अक्टूबर को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि मार्केट कमेटी पर ताला लगाया जाएगा। जिसके तहत 14 अक्टूबर को मार्केट कमेटी गेट पर सांकेतिक ताला लगाया गया था। किसानों का आरोप है कि 28 सितंबर से खरीद शुरू हुई है, लेकिन आज तक किसी भी किसान की धान एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही। केवल कागजों में एमएसपी दिखाई जा रही है। सेलर संचालक और सरकार की मिलीभगत से किसान को लूटा जा रहा है। किसान की ढेरी 2200, 2100 रुपये में खरीदी जा रही है, जबकि सरकारी रेट पर पैसे दिखाए जा रहे हैं। इससे प्रति एकड़ 10 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। नेताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और स्थानीय विधायक परमवीर सिंह ने एक बार भी मंडी का दौरा नहीं किया। टोहाना अनाज मंडी में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें