फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में कुछ ढेरियों की धान खरीद को लेकर किसानों में रोष, नायब तहसीलदार ने दिया आश्वासन

टोहाना। अनाज मंडी में कुछ ढेरी की धान की खरीद न होने को लेकर सोमवार को किसानों ने हंगामा किया। जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में सुबह से किसान मंडी में डटे रहे। किसानों का आरोप था कि नमी का हवाला देकर बोली नहीं लगाई जा रही। मामले को लेकर टोहाना के नायब तहसीलदार अनिल के पास पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि डाटा में कुछ मिसमैच था, जिसे कल तक पूरा कर दिया जाएगा। उनकी तरफ से कोई समस्या नहीं है। एक-दो दिन की मामूली दिक्कत है। किसानों ने कहा कि 17 नमी वाली ढेरियों की तुलाई का आश्वासन मिला है, जबकि ज्यादा नमी वाली फसल के लिए शैलर मालिकों से एग्रीमेंट कर जल्द खरीद शुरू की जाए ताकि किसानों को परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें