फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूदनी हेड रेगुलेटर पर कर्मचारियों का धरना, गेट पर जड़ा ताला

टोहाना। सिंचाई विभाग के कूदनी हेड रेगुलेटर पर तैनात कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर नहरी विभाग के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारी संगठन ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारी दरी बिछाकर नारेबाजी कर रहे हैं। धरने पर बैठे बेलदार धीरज और दीपक ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात उनकी नाइट ड्यूटी हेड रेगुलेटर पर थी। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण वे गेटों को कंट्रोल कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति कवल शराब के नशे में कंट्रोल रूम में आ गया और वहीं बैठकर शराब पीने की जिद करने लगा। मना करने पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि नशे में उसने नहर के गेटों से भी छेड़छाड़ की, जिससे नहर टूटने का खतरा बन गया था। कर्मचारियों ने बताया कि घटना की वीडियो बनाकर उसी रात जेई सन्नी को सूचना दी। जेई ने 112 पर कॉल करने को कहा, लेकिन 10-15 बार कोशिश के बाद भी कॉल नहीं लगी। यूनियन प्रधान को भी सूचना दी गई। 19 अक्तूबर सुबह 10 बजे पूरे स्टाफ ने जेई को लिखित शिकायत दी, आश्वासन मिला कि एफआईआर होगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 22 अक्तूबर को वही व्यक्ति फिर साथी कर्मचारी रमेश के साथ बदतमीजी करने पहुंच गया। इसके बाद कर्मचारी एफआईआर लेकर जाखल थाने गए, लेकिन पुलिस ने डिजिटल साइन का हवाला देकर एफआईआर लेने से मना कर दिया। छुट्टियों के बाद 27 अक्तूबर को एसडीओ व एक्शन को शिकायत दी, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना है कि रात में ड्यूटी के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जब तक सुरक्षा नहीं दी जाती और आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में सिंचाई व पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इस बारे में जाखल थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि कमर्चारियों की शिकायत पर डीडीआर काटकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें