फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर 60 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन

फतेहाबाद। शहर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-10 में शहर थाने के साथ लगती खाली जगह पर 60 फीट ऊंचे रावण और 50-50 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इससे पहले श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला से सेक्टर-10 तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रामलीला के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकार रथ पर सवार होकर शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद राम सेना और रावण सेना के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके पश्चात बुराई के प्रतीक तीनों पुतलों का दहन हुआ। दशहरा उत्सव का आयोजन सर्व समाज त्योहार सेवा ट्रस्ट की ओर से किया गया। कार्यक्रम की तैयारियां ट्रस्ट के संरक्षक पंडित चरणजीत शर्मा की देखरेख में की गई थीं। शोभायात्रा को हरी झंडी नगर परिषद की वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा ने दिखाई। शोभायात्रा में रामलीला के पात्रों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शाम को शोभायात्रा के सेक्टर-10 पहुंचने के बाद राम सेना और रावण सेना के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें