फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना। बदमाशी का कोई भविष्य नहीं, मेहनत से लक्ष्य हासिल करें: एसपी निकिता खट्टर

भूना। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को नशे और साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ज्यानी ने की। एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि किसी को बदमाशी के दम पर डराना बहादुरी नहीं है। बदमाशी का कोई भविष्य नहीं होता। युवा दोस्तों के दबाव में आकर कई बार गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं, जिसका असर उनके भविष्य और परिवार पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि गलत संगत से दूर रहें और मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को प्रभावित करता है। इसके साथ ही व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लग जाती है। युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। साइबर अपराध के संबंध में एसपी ने विद्यार्थियों को अनजान फोन कॉल, संदेश और इंटरनेट पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। किसी के साथ बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें