पांच दिन बैंकिंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते फतेहाबाद जिले में भी सरकारी बैंकों सहित कुछ निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। इसके बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगी। बैंक यूनियनों की मुख्य मांग हर शनिवार को अवकाश देने की है। यूनियनों का कहना है कि 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते में पांच दिन वर्किंग पर सहमति बनी थी। प्रस्ताव के तहत सोमवार से शुक्रवार तक कर्मचारियों से प्रतिदिन करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम लिया जाना है। आई बी ए की ओर से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने के बावजूद अब तक मंजूरी नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है। हड़ताल के दौरान फतेहाबाद में बैंक शाखाओं की सेवाएं प्रभावित रहेंगी, हालांकि एटीएम, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से दीपक कुंडू राज्य प्रधान बैंक यूनियन ने बताया की उपलब्ध रहने की उम्मीद है। यूनियनों ने नई पी एल आई व्यवस्था में कर्मचारियों के बीच कथित भेदभाव का भी विरोध किया है।