टोहाना। शहर के शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव चौक पर चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने एसडीएम से जांच की मांग की है। किसान संयुक्त मोर्चा हल्का टोहाना की ओर से बुधवार को एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि चौक का कार्य तय शर्तों के अनुसार नहीं हो रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा और गड़बड़ी की जा रही है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों के नाम पर बन रहे चौक के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि जो कार्य नियमानुसार मंजूर किया गया है, निर्माण उसी के अनुसार करवाया जाए ताकि चौक का कार्य सही प्रकार से पूरा हो सके। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर चल रहे कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और तय शर्तों के अनुसार ही निर्माण करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान रामफल, मनजीत, गुरचरण सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।