फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व का दूसरा दिन, चरखी-दादरी में बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में रह रहे पूर्वांचलवासी कल के मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है। फल, सूप, दौरा, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। व्रती परिवार पर्व से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। छठ पर्व पर पूजा व उपासना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं। पर्व के दौरान व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस अवसर पर शहर के ट्रांसपोर्ट चौक व चंपापुरी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट तैयार किए जा रहे हैं। इन जलाशयों में व्रती पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। पूर्वांचल समाज के लोगों ने पर्व को लेकर सामूहिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूजा स्थलों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। छठ पर्व की खास बात यह है कि इसमें स्वच्छता, शुद्धता और प्रकृति के प्रति आस्था को विशेष महत्व दिया जाता है। सूर्य उपासना का यह महापर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक समर्पण का भी संदेश देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें