फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा विधान सभा की ओर से वीरवार को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान को समर्पित विशेष सत्र के बीच एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विधान सभा के सेरेमोनियल गेट के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्रीगण, विधायकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार ने संविधान पर विशेष व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया, जिसे मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने दोहराया। हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सत्र में सदस्यों ने संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें