फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा ने युवा संवाद-2026 का किया आयोजन

हरियाणा विधानसभा की ओर से बुधवार को हरियाणा युवा संवाद-2026 का आयोजन किया गया। इसमें 15 राज्यों के 90 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सामाजिक संस्था राजधानी युवा संसद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, संवैधानिक मूल्यों और महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। संवाद की प्रतियोगिता में जानवी शर्मा ने प्रथम, आरजू पाराशर ने द्वितीय तथा अक्षय कुमार झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के बाद विस अध्यक्ष ने युवाओं प्रतिभागियों के साथ चाय पर मंत्रणा भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें