पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में आज संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान एआईजी प्रोविजनिंग शशांक सावन ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका पढ़कर सुनाई तथा सभी को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का संदेश दिया।