फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में 32 पदक जीतने पर सीएम सैनी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

एशियन गेम्स-2026 में भारत ने कुल 85 पदक जीते हैं, जिनमें 21 स्वर्ण पदक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी देते हुए हरियाणा के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 85 पदकों में से 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 32 पदक हरियाणा के बेटे-बेटियों ने जीते हैं। उन्होंने कहा, “आपने सिर्फ पदक नहीं जीते, बल्कि देश के तिरंगे और हरियाणा का मान बढ़ाया है।”मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को दिल से बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा, “हरियाणा को आप पर नाज़ है।” उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और देश के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने राज्य को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें