फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दो बेटियों के पिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने पत्नी पर लगाए हत्या के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

शहर की ब्रह्मा कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। गांव खैरपुरा निवासी पूर्व सरपंच राजबीर ने बताया कि उसका भतीजा करीब 40 वर्षीय जितेंद्र भिवानी की ब्रह्मा कॉलोनी में रहता है। वहीं पर उसका परिवार भी रहता है। जितेंद्र को दो बेटियां हैं और वह आटा चक्की चलाता है। शुक्रवार को सुबह के समय उन्हें जितेंद्र की पत्नी ने फोन करके सूचना दी कि जितेंद्र छत से गिर गया है। जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई है। जिस पर राजबीर ने कहा कि जितेंद्र को अस्पताल ले जाएं। लेकिन बार-बार कहने के बाद भी जितेंद्र की पत्नी ने कहा कि आप घर पर ही आ जाएं। लेकिन घर पर आने के लिए बार-बार कहने के चलते उन्हें शक हुआ और इसकी पुलिस को सूचना दी। वहीं परिवार व परिवार वाले मौके पर पहुंचे। खून को किया गया था साफ राजबीर ने आरोप लगाया कि जितेंद्र के सिर व अन्य शरीर पर काफी चोट थी। वहीं खून भी बिखरा हुआ था। साथ ही खून को कपड़े से साफ भी किया गया था। जिससे शक है कि जितेंद्र की हत्या उसकी पत्नी ने की है। आरोप है कि जितेंद्र की पत्नी ने किसी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें