फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, प्राइवेट टीचर की मौत

भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव खरक के समीप मंगलवार देर रात को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी । वहीं महिला को कार ने कुचल दिया। हादसे के वक्त पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी वहां से गुजर रही थी। वहीं जज के काफिले में पायलेट गाड़ी ने घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव खरक कलां निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसके बड़े भाई का बेटा 37 वर्षीय हितेश व हितेष की 32 वर्षीय पत्नी सोनिया मंगलवार को मंदिर में पूजा के लिए गए थे। पूजा के बाद दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खरक कलां बस स्टैंड के समीप स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान नंबर की कार भिवानी से रोहतक की तरफ तेजी से आ रही थी। जिसके कारण कार स्कूटी सवार दंपति को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में घायल हितेश और उसकी पत्नी सोनिया को उपचार के लिए भिवानी के रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सोनिया को मृत घोषित कर दिया और हितेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया। परिवार ने घायल हितेश को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतका तीन बच्चों की मां थी और प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें