फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण और मिलावटी मिठाइयों से सेहत को खतरा, त्योहारों पर अपनाएं स्वस्थ परंपराएं : डॉ. रघुवीर सांडिल्य

त्योहारों के सीजन में स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और खान-पान की गलत आदतें मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। उन्होंने लोगों से कूड़ा-कचरा जलाने, प्लास्टिक का अनावश्यक इस्तेमाल करने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने का आह्वान किया। डॉ. शांडिल्य ने कहा कि कूड़ा जलाने, धूल नियंत्रण के उचित उपाय नहीं करने और प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से वायु, ध्वनि और भूमि प्रदूषण बढ़ रहा है। कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर यौगिकों और प्लास्टिक के सूक्ष्म कणों जैसे हानिकारक प्रदूषकों का प्रभाव मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों, हृदय रोगों और किडनी की समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। उन्होंने प्रदूषण को जीवन प्रत्याशा में कमी से जोड़ते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। मिलावटी मिठाइयों से रहें सावधान त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान श्रीराम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर खुशियां मनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का ध्यान रखना भी जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें