आदर्श रामलीला समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया और सफल आयोजन की कामना की। आदर्श रामलीला समिति के प्रधान संतलाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगा। रामलीला के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।