फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे व्यापारी ने खुद गढ़ी थी लूट की कहानी

सिवानी मंडी। मनसा देवी मंदिर के पास वीरवार शाम मिली 54 लाख रुपये की लूट की सूचना गलत पाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी ने खुद ही लूट की कहानी गढ़ी थी। कर्ज में डूबे होने के कारण उसने बदमाशों की ओर से नकदी लूटे जाने की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद अब पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्रवाई की तैयारी कर ली है। गांव ढाणी सिलावाली निवासी अनाज-दाना व्यापारी जयमोहन ने गुरुवार शाम पुलिस को सूचना दी थी कि माता मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे अंडरब्रिज के आगे दो बदमाशों ने उसकी कार रुकवाकर करीब 54 लाख रुपये लूट लिए। शिकायत में बताया गया था कि एक युवक सड़क पर लेट गया था जिसके कारण उसे कार रोकनी पड़ी। इसी दौरान दूसरा युवक पहुंचा और कार में रखा नकदी से भरा थैला लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी रिसाल सिंह और सीआईए की टीमें जांच में जुट गई थीं। थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में शिकायतकर्ता की ओर से बताई गई लूट की घटना झूठी पाई गई है। व्यापारी ने खुद ही मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 182 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें