फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में योग एवं नेचुरोपैथी विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की सीमेंट बिल्डिंग स्थित योग एवं नेचुरोपैथी विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एमएससी फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष और एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम में एमएससी प्रथम वर्ष के मनमीत को मिस्टर फ्रेशर और अन्नू को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं बीएससी प्रथम वर्ष में प्रियांश को मिस्टर फ्रेशर और मोनिका को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। इस अवसर पर योग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. लखा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील भारद्वाज और असिस्टेंट प्रोफेसर किरण मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आपसी मेल-जोल और प्रतिभा को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमएससी फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों सनी सिंह, हेमा, प्रेरणा, श्रुति, हिमानी, महक, अनुज, अनुराग सिंह, जितेंद्र, नितेश, इरफान खान, विकास और सूरज का विशेष योगदान रहा। इन विद्यार्थियों ने पिछले दो सप्ताह से लगातार मेहनत और तैयारियां कीं। विद्यार्थियों की मेहनत और आपसी सहयोग की बदौलत फ्रेशर पार्टी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें