फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन तेरस पर होगी धन वर्षा: सज गया शहर का बाजार

भिवानी। शहर में धन तेरस को लेकर बाजार पूरी तरह से सज चुका है। शहर की फूटपाथ से लेकर सड़कों पर भी स्टॉलें लगी हैं वहीं ऑटोमोबाइल, सर्राफा कारोबार भी वूम पर है। धन तेरस को अनुमानित दो सौ करोड़ के कारोबार की संभावना बनी हैं। वहीं धनतेरस को लेकर बाजार की सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। शहर के बाजारों में करीब 50 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे वहीं पूरी तरह से बाजारों की नाकाबंदी कर दी है। शहर का बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट, इलेक्ट्रोनिक मार्केट के अलावा ऑटोमोबाइल शोरूमों पर भी वाहनों की स्टॉलें सज चुकी हैं। धनतेरस पर ज्यादा भीड़ को देखते हुए वाहन पार्किंग की भी वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें