फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का खेल महाकुम्भ होगा आयोजित

भिवानी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि 14 और 15 नवंबर को एसोसिएशन अपने वार्षिक खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद एसोसिएशन ने बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए यह पहल शुरू की थी। जिसे संगठन ने जारी रखा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में जिले के प्राइवेट स्कूलों के 4000 बच्चे और 2000 अध्यापक भाग लेंगे। यह आयोजन भिवानी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 भिवानी में किया जाएगा। महाकुंभ में भिवानी जिले के प्राइवेट स्कूलों के बच्चे और अध्यापक भाग लेंगे। रामअवतार ने कहा की सभी प्रतियोगिताएं चार आयु वर्ग में होंगी। अंडर 10, अंडर 11, अंडर 14, और अंडर 19, के आयु वर्ग बनाए गए हैं। अंडर 10 छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया है। महाकुंभ में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, शूटिंग, वॉलीबॉल, और एथलेटिक्स को शामिल किया है। इन सभी प्रतियोगिताओं में लड़के और लड़कियां अलग-अलग कैटेगरी में भाग लेंगे। इस बार स्कूलों की मांग पर शूटिंग खेल को महाकुंभ में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं को संचालन करने के लिए सभी डीपी, पीटीआई सरकारी स्कूलों के होंगे। उन्होंने कहा की आयोजन को भव्य बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें