फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली; नागरिक अस्पताल में भर्ती

मुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कलालटी में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। कार और बाइकों पर सवार होकर आए करीब 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने खेतों की ओर जा रहे एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कलालटी निवासी बलविंद्र सुबह के समय अपने भाइयों के साथ खेतों से पशुओं के लिए घास काटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के सीधे बलविंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक गोली बलविंद्र के पैर में जा धंसी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर अपने वाहनों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल के परिजनों ने तुरंत लहूलुहान हालत में बलविंद्र को अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें