फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख से एक एकड़ में बन रहे छठ घाट का मंत्री विज ने किया निरीक्षण

अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुवार प्रातः टांगरी नदी पुल किनारे चंदपुरा में निर्माणाधीन पक्के छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को घाट पर पर्याप्त पानी, लाइट व्यवस्था और छठ घाट का साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। मंत्री विज ने बताया कि क्षेत्र में छठ पूजा मनाने वाले श्रद्धालुओं की काफी संख्या को देखते हुए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये की लागत से एक एकड़ में पक्का घाट बनवाया जा रहा है। पहले पक्का घाट न होने से लोगों को प्लॉट में पानी भरकर पूजा करनी पड़ती थी। छठ पर्व के बाद यहां शौचालय, चेंजिंग रूम और बिजली आदि के शेष कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इस दौरान मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति ने मंत्री का स्वागत किया। मौके पर पार्षद जसबीर सिंह जस्सी, मदनलाल शर्मा सहित नगर परिषद, बिजली व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें