फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अंबाला में 309 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को अंबाला कैंट स्थित फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुचारू रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंजीकृत 698 विद्यार्थियों में से 309 ने परीक्षा दी, जबकि 389 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। अभिभावक बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार और संतुलित था। हालांकि गणित के कुछ प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया, लेकिन रीज़निंग और सामान्य ज्ञान के सवाल आसान रहे। सरकारी स्कूलों से आए छात्रों ने बताया कि यह परीक्षा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद मददगार साबित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें