सिकरीगंज के एक व्यक्ति की दाह संस्कार में गए दो लोग बिजली के पोल सहित गिरे तार की चपेट में आ गए। साथ गए लोगों ने लकड़ी-डंडे की मदद से दोनों की जान बचाई। लोगों की तत्परता के कारण दोनों लोग सुरक्षित हैं। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।