भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पदयात्रा के चलते गोरखपुर में यातायात व्यवस्था बदली रही। कचहरी रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था और वाहनों को अंबेडकर चौक की ओर डायवर्ट किया गया। इस कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम लग गयाा। लोग एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे और उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।