थाना क्षेत्र के शत्रुध्नपुर टोला बनरहवा में रविवार देर रात 32 वर्षीय दूधनाथ पासवान पुत्र स्व. शंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण कीटनाशक बताया जा रहा है। सोमवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।