नवरात्र में इस बार शहर की शाम डांडिया और गरबा के रंग में रंगने वाली है। संगीत की धुन, रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक परिधानों के बीच कहीं डांडिया का पारंपरिक अंदाज दिखेगा तो कहीं अजनबियों के साथ कदम मिलाकर नए रिश्तों और परिचय की शुरुआत होगी। शहर में शिवांगी पांडे, अंशिका त्रिपाठी और रक्षिता की ओर से तीन अलग-अलग थीम पर आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में डांस, मस्ती और उत्सव के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा। आयोजकों की ओर से मंच, डांस फ्लोर, सजावट, संगीत और सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं अंशिका त्रिपाठी की ओर से 17 अक्टूबर को ‘स्ट्रेंजर्स डांडिया’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की खासियत यह होगी कि यहां प्रतिभागी अपने दोस्तों या परिचितों के साथ ही नहीं, बल्कि अनजान लोगों के साथ भी डांडिया खेलेंगे। डांडिया के बहाने नए लोगों से मिलने और परिचय बढ़ाने का मौका मिलेगा। आयोजन स्थल पर संगीत, डांस फ्लोर और नवरात्र थीम पर सजावट की तैयारी की जा रही है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में डांडिया और गरबा के साथ