पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।