सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधायक फतेह बहादुर सिंह और ब्लॉक प्रमुख जंगल कौड़िया बृजेश यादव ने लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों को अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें शीघ्र लाभ दिलाया जाए। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी।